फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An angry, highway jam on drinking water problem

पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, हाईवे जाम

Wed, 12 Apr 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 12 Apr 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
An angry, highway jam on drinking water problem
जीटी रोड पर जाम लगाए नगला सदारी के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी में लगे आठ हैंडपंप सूख गए, जिससे गांव में पेयजल संकट छाया हुआ है। अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी गांव में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं कराई गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। भाजपा जिला महामंत्री के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोला, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला सदारी में लगभग 800 की आबादी है। इस गांव में आठ हैंडपंप लगे हुए हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही हैंडपंप सूख गए, जिससे ग्रामीणों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। गांव के लोगों ने इस समस्या से निजात के लिए जिले के आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने ही खाली बाल्टी और डिब्बे लेकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पाकर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सूचना पाकर भाजपा जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी व नगर अध्यक्ष सिंटू दुबे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर उनके गांव में पेयजल समस्या दूर कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला, तब जाकर यातायात बहाल हुआ।


ग्रीष्मकालीन मक्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग
सिकंदरपुर। ग्राम नगला सदारी निवासी सुलेखा देवी, कांती देवी, सुनीता और मोहनी ने बताया कि गांव के आसपास आलू खुदाई के बाद ग्रीष्मकालीन मक्का की सबसे अधिक बुआई की गई है। अधिकतर किसानों के पास खेतों पर सबमर्सिबल पंप लगे हैं। इस मक्का में हर चौथे दिन सिंचाई होती है। ऐसे में भू-जल का दोहन अत्यधिक हो रहा है, जिससे गांव में लगे आठों हैंडपंप सूख गए हैं। गांव की रेशमा देवी, सुशीला देवी, मनोरमा, पिंकी, गुड्डी, नरोत्तम आदि ने जिलाधिकारी से ग्रीष्मकालीन मक्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed