{"_id":"693865fe2df43cc3bc05ae9a","slug":"amreen-won-the-election-of-fair-price-ration-seller-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141371-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आमरीन ने जीता उचित दर राशन विक्रेता का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आमरीन ने जीता उचित दर राशन विक्रेता का चुनाव
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत बिलंदपुर में मंगलवार को उचित दर राशन विक्रेता के चुनाव बड़े ही शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में दो प्रमुख प्रत्याशियों आमरीन बानो और शहरुन्निशा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई। इसमें आमरीन बानो ने 237 मत प्राप्त कर निर्णायक जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं शहरुन्निशा को 184 मत प्राप्त हुए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को शाम तीन बजे प्राथमिक विद्यालय में चुनाव के दौरान ग्रामवासी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत में पारदर्शी और जिम्मेदार राशन वितरण के लिए यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण था। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई। चुनाव संचालन एवं निगरानी की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह और एडीओ आईएसबी प्रवेश राजपूत ने संभाली। ग्राम प्रधान हामिद खां तथा सचिव शिवम पाठक भी पूरे समय मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली गुरसहायगंज से अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी भारी पुलिस बल के साथ स्थल पर तैनात रहे, जिससे मतदान केंद्र पर अनुशासन और व्यवस्था बनी रही।