{"_id":"66787df1882bf529e509c687","slug":"amolar-areas-power-cut-for-seven-hours-consumers-worried-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114880-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सात घंटे गुल रही अमोलर क्षेत्र की बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सात घंटे गुल रही अमोलर क्षेत्र की बिजली, उपभोक्ता परेशान
Mon, 24 Jun 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। भीषण गर्मी के बीच अमोलर क्षेत्र में बिजली का संकट गहरा रहा है। शेड्यूल ध्वस्त हो चुका है। बिजली व्यवस्था हांफ रही है। आलम यह है कि तीन दिनों से रात में बिजली गुल हो रही है। शनिवार रात 11.30 बजे 11 हजार लाइन में आए फॉल्ट से बिजली गुल हो गई और रविवार सुबह तक सात घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। जिससे उपभोक्ता परेशान रहे।
उपभोक्ताओं ने बताया कि अमोलर उपकेंद्र से आए दिन अघाेषित कटौती हो रही है। यही नहीं लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने दिक्कत बढ़ा दी है। तीन दिनों से रात में बिजली काट दी जाती है। शनिवार रात के समय अमोलर उपकेंद्र के ताहपुर फीडर की 11 हजार लाइन में फाल्ट आ गया। इससे सीतापुर्वा, मवैइया, नैपालपुर, ककराह, चचियापुर, पहलपुर्वा, कैथनपुर्वा, बघेलपुर्वा समेत कई गांव की बिजली गुल हो गई। जिससे सुबह टंकी से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। सूचना पर लाइनमैन हिमांशु ने अमोलर तक आपूर्ति बहाली की। शेष गांव की बिजली दोपहर बाद बहाल हो सकी है। गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था से लोगों का पारा चढ़ गया। यहीं हाल रहा तो उपभोक्ता आला अफसरों से शिकायत करेंगे और धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। जेई अरविंद कुमार का कहना है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर गर्म हो जा रहे हैं, जिसके कारण फाॅल्ट की समस्या सामने आ रही है। फाॅल्ट जल्द दुरुस्त कराकर सप्लाई सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।