फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Amidst the tension, Baba Saheb's statue was moved to a safe location.

Kannauj News: तनाव के बीच सुरक्षित स्थान पर रखवाई बाबा साहेब की प्रतिमा

Mon, 19 Jan 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Amidst the tension, Baba Saheb's statue was moved to a safe location.
जसोदा। अटारा गांव में ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कुछ स्थानीय संगठनों द्वारा बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास रविवार को किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। सदर कोतवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि बिना प्रशासनिक मंजूरी के प्रतिमा स्थापित करना कानूनन गलत है और इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है। राजस्व विभाग ने भी पैमाइश कर पुष्टि की कि प्रतिमा सरकारी भूमि पर लगाई गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रातों-रात सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाकर करीब ढाई फीट की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना अनुमति के ग्राम समाज की जमीन पर रखी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को वहां से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। प्रतिमा स्थापित करने वालों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना सरकारी अनुमति के किसी भी महापुरुष की प्रतिमा सरकारी भूमि पर नहीं लगाई जा सकती। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ सरकारी सुरक्षित जमीन पर रखवाया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिमा हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं। राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि प्रतिमा सरकारी भूमि पर स्थापित की गई थी। तब प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। इस घटना के बाद से गांव में पुलिस की निगरानी बनी हुई है ताकि शांति और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed