{"_id":"6092d9358ebc3e920b37f8ca","slug":"ambulance-driver-commits-suicide-by-hanging-kannauj-news-knp6268049195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
तिर्वा। रजईमऊ राजा गांव में रहने वाले एंबुलेंस चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी अंकित बघेल (28) मथुरा में 108 नंबर एंबुलेंस का चालक था। उसका विवाह कानपुर जिले के अकबरपुर थाने के शंकरपुर गांव निवासी काजल से 19 मई 2020 को हुआ था।
पिता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि एक माह पहले पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के न आने पर वह परेशान रहने लगा। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 30 अप्रैल को वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में चले गए थे। अंकित अकेला था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह अंकित को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। काफी प्रयास के बाद पड़ोसी को फोन किया। घर पहुंचकर पड़ोसी ने दरवाजा खोला तो अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। अंदर देखा तो अंकित का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।