फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ambulance carrying dead body collides with car, five injured

Kannauj News: शव ले जा रही एंबुलेंस कार से टकराई, पांच घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying dead body collides with car, five injured
ठठिया (कन्नौज)। दिल्ली से शव लेकर गोरखपुर जा रही एंबुलेंस मंगलवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना एक्सप्रेसवे के 202 किलोमीटर पर आगे चल रही कार से टकराने के कारण हुई।
विज्ञापन

एटा जिले के जीमराबाद निवासी एंबुलेंस चालक अरविंद पाल गोरखपुर के न्यू कॉलोनी माधवपुर निवासी महेंद्र, मायाबाजार निवासी मीना, उनकी बेटियां निकिता और अमृता, दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती पारिवारिक सदस्य की मृत्यु के बाद एंबुलेंस से शव लेकर गोरखपुर जा रहे थे। जैसे ही वाहन ठठिया थाना क्षेत्र के 202 किलोमीटर पर पहुंचा। चालक को झपकी आ गई और एंबुलेंस आगे चल रही कार से टकराकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में चालक समेत एंबुलेंस पर सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इलाज के बाद सभी शव को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि हादसे में गंभीर चोट किसी को नहीं आई है। सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed