फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Always ready for the welfare and rehabilitation of ex-servicemen: Ravi

पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए सदैव तत्पर : रवि

Thu, 25 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 25 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Always ready for the welfare and rehabilitation of ex-servicemen: Ravi
कन्नौज। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं पुनर्वास कार्यालय में बुधवार को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह हुआ। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक एवं उनकी वीर नारियों को अनुदान एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त बिग्रेडियर रवि ने कहा कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का पुनर्वास हमारी प्राथमिकता है। सैनिक कल्याण निगम पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए सदैव तत्पर है। केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों के हित में कार्य कर रही है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर नरेंद्र कुमार सिंह ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को पुष्प गुच्छ दिए। कानपुर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिखलाई रेजीमेंट, एक्स सर्विस हेल्थ, बैंक ऑफ इंडिया और पूर्व सैनिक कल्याण निगम के हेल्प डेस्क लगाकर सैनिकों को योजनाओं से अवगत कराया। समारोह का संचालन केके त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बीएस तोमर, शिव कुमार सिंह चंदेल, रविंद्र कुमार, कर्मवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, प्रमोद सिंह, अनन्तराम वर्मा, ललित कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया पुरस्कृत
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिक एवं उनकी चार पत्नियों, शहीदों की 46 वीर नारियों, एवं आर्थिक रूप से कमजोर 10 पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को अनुदान एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed