फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegation of girl's death due to negligence in treatmentAllegation of girl's death due to negligence in treatment

Kannauj News: इलाज में लापरवाही से बच्ची की मौत का आरोप

Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 27 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Allegation of girl's death due to negligence in treatmentAllegation of girl's death due to negligence in treatment
कन्नौज। जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बच्ची की सोमवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बच्ची की मौत की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन ने दो सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन




हरदोई के मल्लावां कोतवाली के राघौपुर कस्बा निवासी विनोद की बेटी रुचि (8) का खेलते समय पैर टूट गया था। विनोद ने 22 मई को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को बेटी को दिखाया था, जहां पर डॉक्टर ने प्लास्टर कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन




इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्लास्टर चढ़ा दिया था और डॉक्टर ने दो दिन बाद बेटी को दिखाने के लिए कहा। इस बीच बेटी के पैर में दर्द बढ़ गया और विनोद ने गांव में ही प्लास्टर कटवा दिया। रविवार को दिक्कत बढ़ने पर विनोद बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी के डॉक्टर ने बच्ची को भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया। रात करीब नौ बजे रुचि काे स्वास्थ्य कर्मियों ने हड्डी वार्ड में शिफ्ट कर दिया। विनोद ने बताया कि करीब दो बजे बेटी दर्द से तड़पने लगी। अस्पताल में न तो डॉक्टर मिले और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी।



सुबह करीब चार बजे बेटी ने दम तोड़ दिया। परिजनो में कोहराम मच गया। शोरगुल सुनकर अस्पताल चौकी प्रभारी राधा मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे। विनोद ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया, लेकिन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।


कोट:: टीम करेगी जांच

परिजनों ने प्लास्टर को काट दिया था। रविवार दोपहर परिजन उसे लेकर आए तो पैर में छाले व सूजन थी, जिस पर बच्ची को भर्ती कर लिया गया था। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।



- डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed