फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   alavida kee namaaj mein maangee aman-chain kee dua

अलविदा की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

Sat, 01 Jun 2019 12:13 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Sat, 01 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
alavida kee namaaj mein maangee aman-chain kee dua
छिबरामऊ में अलविदा की नमाज में दुआ करते रोजेदार। - फोटो : amarujala
अलविदा जुमा की नमाज के लिए रोजेदारों से मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। तमाम लोगों को मस्जिद के बाहर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। प्रशासन ने बाजार में दोनों तरफ ट्रैफिक रोक कर सड़क पर भी नमाज पढ़ने की सहूलियत मुहैया कराई।
विज्ञापन


 कन्नौज शहर की जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे इमाम हाफिज मुईन ने नमाज अदा कराई। हम्मालीपुरा स्थित तैबा मस्जिद में दोपहर 12:45 बजे इमाम मौलाना अबू दुजाना ने नमाज अदा कराई। गुरसहायगंज तिराहे पर स्थित जामा मस्जिद में दोपहर 1:45 बजे इमाम हाफिज मोहम्मद जुम्मन ने नमाज अदा कराई। एक मिनारा जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे इमाम हाफिज रेहान ने नमाज अदा कराई। तिर्वा की जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे इमाम मौलाना अबू शहमा ने नमाज अदा कराई। तिर्वा खास स्थित जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे इमाम सूफी शराफत हुसैन ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


  छिबरामऊ में जामा मस्जिद सदर बाजार सहित नूरी मस्जिद बिरतिया, तकिया वाली मस्जिद मोहल्ला सैयदबाड़ा, मोहल्ला जेरकिला, ऊंचा व जुलाहपुरी, कपूरपुर व कमालपुर की मस्जिदों में आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। सदर बाजार की जामा मस्जिद में अजान का समय डेढ़ बजे था। जगह हासिल करने के लिए रोजेदारों व नमाजियों का एक बजे से ही आना शुरू हो गया। अजान शुरू होते ही रोजेदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस ने हीरालाल कालेज चौराहे व मोहल्ला जुलाहपुरी मोड़ के पास बैरियर लगाकर व जामा मस्जिद के पास बेंच डलवाकर ट्रैफिक रोक दिया। नमाज खत्म होने तक भारी पुलिस बल मुस्तैदी से दोनों सिरों पर डटा रहा।  जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सैय्यद फुरकान ने मुल्क मिल्लत के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद में हाफिज रेहान अहमद, राजापुर में गुलाम मुर्तजा व मोहम्मद मेंहदी, कबीरपुर में तारिक अनवर व मौलाना खालिद ने नमाज अदा कराई। विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित जामा मस्जिद में पेश इमाम ने अलविदा की नमाज अदा कराई। तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। जमा मस्जिद में मौलाना नईम अख्तर ने नमाज अदा कराई। अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। लोगों ने अमन चैन की दुआएं मांगीं। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, राकेश कुमार, स्वदेश कुमार, एसएसआई सोबरन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। सुजानसराय, सतौरा, ताहपुर, अकरमाबाद में भी नमाज अदा की गई।

व्यवस्था दिखी चाकचौबंद
समधन। कस्बे की मस्जिद में नमाज को लेकर लोग सुबह से अपनी तैयारी में जुट गए। अलविदा की नमाज को लेकर अधिशासी अधिकारी शिवमोहन सिंह के सख्त दिशा निर्देशों के चलते कर्मचारी साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में सुबह से लग गए थे। शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।


पुलिस ने किया मार्च
तिर्वा। अलविदा की नमाज से पहले कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए सभी मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इसके बाद मार्च किया। मुख्य सड़क पर दुकानों पर खड़े लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। जगह-जगह सड़क किनारे खड़ी बाइकों के कागजात चेक किए गए। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि अलविदा नमाज के समय शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मस्जिदों का निरीक्षण किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed