फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Al joven le cortaron cuatro dedos del tarati cuando la cabra iba al campo

खेतों में बकरी जाने पर तराती से युवक की चार उंगली काटी

Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Al joven le cortaron cuatro dedos del tarati cuando la cabra iba al campo
सौरिख (कन्नौज)। क्षेत्र के गोरखपुर गांव में खेत में बकरी जाने पर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर दरांती से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ की चार उंगलियां कट गईं। घायल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरखपुर गांव निवासी राम अवतार की पत्नी रेशमा देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनका बेटा राजन घर से बकरियों को चराने के लिए खेत पर गया था। दूसरे के खेतों में बकरी जाने पर विवाद हो गया। इस पर खुशनूर, अरमानव व एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट करते हुए दराती से राजन पर हमला कर दिया। इससे राजन के हाथ की चार उंगलियां कट गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर वह बेटे को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed