फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh's Dictatorship Lucky SP

अखिलेश की तानाशाही से हारी सपा

Sun, 07 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 07 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's Dictatorship Lucky SP
तिर्वा के फगुआ गांव के निकट एक्सप्रेस वे पर अपने समर्थकों से वार्ता करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार की दोपहर 11 बजे इटावा से लखनऊ जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फगुआ गांव के निकट कुछ देर रुके। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तंज कसा, बोले अखिलेश की तानाशाही से सपा हारी।

विज्ञापन


कहा कि मुलायम सिंह यादव को हटाकर खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने का फैसला सपा समर्थकों को रास नहीं आया। इसी वजह से अधिकतर सपा समर्थक वोट डालने के लिए बूथों पर नहीं गए। उन्होंने जल्द नई पार्टी सेक्युलर मोर्चा गठित करने का एलान किया। कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व तमाम धर्म निरपेक्ष लोग उनके सेक्युलर मोर्चे में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के भी अधिकतर लोग उनके मोर्चे का समर्थन करेंगे। जल्द ही वह कन्नौज और तिर्वा में आकर अपने समर्थकों को एकजुट करेंगे।
विज्ञापन


 इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरजीत यादव, गुड्डी शाक्य, छेदीलाल शाक्य, मो. शानू पठान, सभासद भोला दिवाकर, फतेह मोहम्मद, बलवीर सिंह यादव एडवोकेट समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं व मीडिया से वार्ता के बाद उनका काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed