फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   akhilesh ke ishaare par huee thee neeraj mishra kee hatya: subrat paathak

अखिलेश के इशारे पर हुई थी नीरज मिश्रा की हत्या: सुब्रत पाठक

Tue, 25 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
akhilesh ke ishaare par huee thee neeraj mishra kee hatya: subrat paathak
पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश महामंत्री (सांसद) सुब्रत पाठक, मौजूद विधायक कैलाश राजपूत और सुरे? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद नगर में पहली बार पहुंचे भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा की हत्या सपा मुखिया अखिलेश यादव के इशारे पर होने का बयान दिया है। कहा कि उनकी लाश तो मिली, सिर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। पूरी क्षमता का उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने में दिन रात एक कर दूंगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव अखिलेश यादव की प्रयासों से इस मुकाम पर पहुंची हैं। मैं जो कुछ भी हूं, वह कन्नौज की जनता के प्रयासों से हूं। सदन में सपा को आइना दिखाने का काम किया है। सपा की सरकार में अपराध से गठजोड़ था। अपराधी जेलों से सरकार चलाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाज से अपराध को मिटाने में जुटे हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन के माध्यम से यूपी की जनता को चेताया है कि भेड़ की खाल में आकर भेड़िया ने जनता को गुमराह करने के लिए तमाम प्रकार के प्रपंच रचना शुरू कर दिए हैं। जनता को इनसे सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र दीक्षित एडवोकेट, मां भगवती महाविद्यालय के प्रबंधक सचिन दुबे, नगर अध्यक्ष आरएन गुप्ता, देश दीपक चतुर्वेदी उर्फ मनू, संजय भदौरिया ठेकेदार, पूर्व जिपंस प्रमोद राजपूत, जिला महामंत्री शैलेंद्र दुबे, राजीव पटेल, राहुल सिंह, विपिन द्विवेदी, अनुपम बाजपेई व शिवम दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed