फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh has shown the real face by opposing Ganga Yatra: Keshav Prasad Maurya

गंगा यात्रा का विरोध कर अखिलेश ने असली चेहरा दिखा दिया: केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 30 Jan 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh has shown the real face by opposing Ganga Yatra: Keshav Prasad Maurya
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा यात्रा में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गंगा यात्रा का विरोध कर रहे विपक्ष खासतौर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा का विरोध कर अखिलेश यादव ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। अगर वह यात्रा का समर्थन करते तो जनता उनका अभिनंदन करती। यात्रा का विरोध कर उन्होंने यह अवसर खो दिया है।
विज्ञापन

शहर के केके इंटर कालेज स्थित खेल मैदान में गुरुवार को गंगा यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छे कार्य का विरोध ठीक नहीं है। गंगा को निर्मल बनने से किसी को क्या नुकसान होगा। हम भी विपक्ष में रहे, लेकिन बिना मुद्दे के किसी बात का विरोध नहीं करते थे। अगर आपके पास कोई अच्छा सुझाव है, तो उसे सरकार को बताएं। सरकार उसे पूरा करने का काम करेगी।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बुआ-भतीजे का खेल ज्यादा दिनों तक नहीं चला। फरहान आजमी अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कागजों में गड़बड़ी की वजह से उन्हें अपनी विधायकी गंवानी पड़ी थी। बोले, राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला आ चुका है। इससे अब कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध पर कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने निजी फायदे के लिए ऐसा किया, लेकिन उनकी एक न चली। बाद में उन्हें मुंह की खानी पड़ी। राष्ट्रीय परिवार रजिस्टर में पूरे परिवार की जानकारी देनी होती है। इसका भी विरोध कर रहे हैं। अखिलेश ने भी ऐसा न करने की बात कही है। अभी भी समय है सुधर जाओ, बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो, संसदीय कार्य, वित्त एवं चिकित्सा मंत्री सुरेश खन्ना, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जल शक्ति विभाग राज्यमंत्री बलदेव ओलख, राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

अखिलेश और प्रियंका वाड्रा की चुटकी ली
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महामंत्री प्रियंका वाड्रा व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा वह सरकार की हर बात पर ट्वीट कर विरोध जताते हैं। इससे उनकी बात को जनता को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। आज उन्हें ट्विटर वाड्रा व ट्विटर यादव के नाम से अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed