{"_id":"63863f8008d72b1e84626d28","slug":"ajwain-of-muzaffarnagar-jaggery-with-dry-ginger-kannauj-news-knp730900913","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मुजफ्फरनगर का अजवाइन, सोंठ वाला गुड़ भाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मुजफ्फरनगर का अजवाइन, सोंठ वाला गुड़ भाया
विज्ञापन
कन्नौज। शहर स्थित केके इंटर कॉलेज के बोर्डिंग मैदान पर चल रहे कन्नौज महोत्सव में मेला भी लगा है। इसमें कई जनपदों से एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के स्टॉल समेत 150 दुकानें लगीं हैं। मुजफ्फरनगर से आई कई तरह के देसी गुड़ का स्वाद भी लोगों को भा रहा है।
कन्नौज महोत्सव में देसी गुड़ का स्टॉल लगाए नदीम ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर से यहां आए हैं। उनके पास छह प्रकार के गुड़ हैं। 200 रुपये किलोग्राम तिल वाला गुड़, 150 रुपये किलो अजवाइन, सौंफ, सोंठ व अदरक वाला गुड़ है। 75 रुपये किलो में सादा गुड़ भी मौजूद है। लड्डू व पट्टी की भी मांग है।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त धनंजय सिंह ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद के तहत आगरा से स्टोन कार्विंग (मारबल से बने खिलौने आदि), मुरादाबाद से पीतल, लखनऊ से चिकन करी (कपड़े), आजमगढ़ से रेशमी साड़ी, भदोही से कॉलीन, संभव से हड्डी व सींग से बनी ज्वैलरी, बुलंदशहर से पॉटरी (क्रॉकरी), मथुरा से कान्हा की पोशाक, मैनपुरी से तारकशी (शीशम की लकड़ी पर तार आदि की डिजाइन) है। इसके अलावा बरेली से बेंत का फर्नीचर, कन्नौज का इत्र, कानपुर से चमड़े के स्टॉल व सहारनपुर से बुड कार्विंग (लकड़ी काटकर खिलौना व सजावट का सामान) के स्टॉल लगे हैं। जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि झूला, शहर के स्टॉल समेत 163 दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन
--------------------
150 रुपये किलो में पीले रंग का चीनी पाउडर
नदीम का कहना है कि उनके पास चीनी का पाउडर भी मौजूद है। हल्के पीले रंग का पाउडर अन्य चीनी के मुकाबले आधा पड़ता है। मट्ठा, दूध, दही समेत कई वस्तुओं में यह पाउडर प्रयोग किया जाता है। 150 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री किया जा रहा है।