फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Airforce soldier hanged himself

एयरफोर्स के सैनिक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Airforce soldier hanged himself
नितिन अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ(कन्नौज)। एयरफोर्स में तैनात सैनिक ने बरेली में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना से घर में कोहराम मच गया। परिजन बरेली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी रामप्रकाश श्रीवास्तव के बेटे नितिन अभिषेक श्रीवास्तव (31) 2009 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। वर्तमान में नितिन अभिषेक की तैनाती बरेली यूनिट में थी। पिता रामप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बेटे से बात हुई थी। वह बरेली में किराये के मकान में रह रहा था। देर शाम मकान मालिक ने फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी। लॉकडाउन में वहदो माह घर पर रहा था। इसके बाद बरेली में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। रक्षाबंधन से दो दिन पहले वह घर आया था। त्योहार मनाने के बाद वापस चला गया। नितिन की शादी साल 2016 में इटावा की शिखा के साथ हुई थी। ढाई साल की बेटी आवी है। शिखा अपने मायके इटावा में हैं। मृतक के पिता सेवानिवृत्त अमीन हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। नितिन अपने घर का इकलौता चिराग थे।

रीजन बिहाइंड दिस एएफ गुलामी
नितिन अभिषेक ने फांसी लगाने से पहले अपने फेसबुक पेज पर रीजन बिहाइंड दिस एएफ गुलामी लिखा था। घर में मौत की सूचना आने के बाद फेसबुक पर की गई यह पोस्ट लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed