{"_id":"61687745b634e034830041eb","slug":"agriculture-department-strict-on-black-marketing-of-manure-started-guarding-kannauj-news-knp6583354124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग सख्त, शुरू की पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग सख्त, शुरू की पहरेदारी
विज्ञापन
ठठिया में दुकान पर खाद की बिक्री कराते जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सहकारी गोदामों पर डीएपी और यूरिया खाद न होने से निजी दुकानों पर कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग सख्त हुआ है। खाद की निजी दुकानों पर गुरुवार को कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर भेजा गया। इन्होंने दुकानों पर बैठकर निर्धारित दामों पर खाद की बिक्री कराई।
इस समय आलू की बुआई जोरों पर है। ऐसे में किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की जरूरत है। जिले की साधन सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया खाद का टोटा है। इससे यहां ताले लटक गए। निजी दुकानदार किसानों को अधिक दाम पर बेच रहे हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को गुरुवार के अंक में उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित की। टीम के सदस्यों ने निजी उर्वरक दुकानों पर पहुंच कर डेरा डाल दिया। अपनी मौजूदगी में किसानों को निर्धारित दाम पर खाद की बिक्री कराई। जिला कृषि अधिकारी ने भ्रमण कर जायजा लिया। किसानों से ओवररेट पर खाद बिक्री करने वाले दुुकानदारों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित दामों और गड़बड़ी कर खाद व बीज बेचने वाले दुुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कालाबाजारी की इस नंबर पर करें शिकायत
कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की ओर हेल्पलाइन जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि निजी दुकानों या साधन सहकारी समिति पर प्रिंट रेट से अधिक में खाद बेची जाती है तो 8272893015 नंबर पर कॉल कर सूचना दें। मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।