{"_id":"6318ebc9c3c3fa09684e6888","slug":"agriculter-kisan-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp716937998","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसरों के सर्वे रिपोर्ट से तय होगा किसानों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसरों के सर्वे रिपोर्ट से तय होगा किसानों का भविष्य
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में सूखा है या नहीं, इसको लेकर फिर से सर्वे होगा। इसकी रिपोर्ट 14 सितंबर तक शासन को भेजी जाएगी। सभी तरह की खरीफ फसलों का 10 फीसदी भौतिक सत्यापन करने के निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त ने दिए हैं।
बुधवार को अपर मुख्य सचिव/कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज सिंह और राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को कई निर्देश दिए। बताया गया है कि कन्नौज में खरीफ की नौ तरह की फसलों की बुआई हुई है। लक्ष्य के मुताबिक बुआई का करीब 10 फीसदी रकबा कम है।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने तहसीलवार बारिश की स्थिति, बुआई के बाद किसानों की ओर से फसलों को पलटने के मामले, ग्रामवार फसलों को देखकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली बकाया की वजह से फिलहाल किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन न काटने की बात भी कही गई है। अफसरों का तर्क है कि जिले में फसलों के पलटने का मामला चर्चा में नहीं आया है, लेकिन फिर भी भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एडीएम गजेंद्र कुमार, डीडी कृषि जीसी कटियार, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह आदि मौजूद थे। सर्वे टीम में एडीएम, डीडी कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व कृषि विज्ञान केंद्र के एक वैज्ञानिक को रखा गया है।