फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra - Kanpur will meet in the final

फाइनल में आगरा-कानपुर भिड़ेंगे

Sat, 02 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 02 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Agra - Kanpur will meet in the final

शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे जिला क्रिकेट

विज्ञापन
एसोसिएशन द्वारा आयोजित एचएमएस मथुरा प्रसाद पटेल ट्राफी के लिए स्वर्गीय दयालदास ओपेन राज्य कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत अंतिम सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें आगरा एवं फील्ड गन कानपुर की टीमों ने विजय हासिल की।

पहले सेमीफाइनल में टास जीतकर रेलवे की टीम ने 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन बनाए। जवाब में उतरी आगरा की टीम ने 17 ओवर में सात विकेट खोकर विजय हासिल कर ली। इसमें पीके ने 41, साहिल ने 23, शिवम ने 12 रन बनाए। शाकिब ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए। अभिषेक ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।

आगरा ने 17 ओवर में 117 रन बनाए। इसमें विक्का ने 29, राहुल ने 28, मोनू ने 24 रन बनाए। राहुल ने 32 रन देकर दो विकेट लिए। विक्की ने 29 रन देकर दो विकेट व बिलाल ने 27 रन देकर दो विकेट लिए। दूसरे सेमीफाइनल मैच में वैदिक फतेहपुर ने टास जीतकर नौ ओवर में 10 विकेट खोकर 36 रन बनाए। आकाश ने 20 रन बनाए।

नीरज शर्मा ने नौ रन देकर चार विकेट लिए। अनमोल ने 10 रन देकर दो विकेट और आशीष ने छह रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में फील्ड गन कानपुर ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार फील्ड गन कानपुर के खिलाड़ी नीरज शर्मा को एसोसिएशन के चेयरमैन संजय सामवेदी ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed