{"_id":"667f02612bc56f4dff0220a6","slug":"after-the-partner-was-caught-cleaning-workers-surrounded-the-police-station-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115098-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूलों को नोटिस जारी
Sat, 29 Jun 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में अवैध रूप से संचालित स्वीमिंग पूलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। छिबरामऊ एसडीएम ने कई स्वीमिंग पूल संचालकों को नोटिस जारी किया है तो वहीं तिर्वा एसडीएम ने गुरुवार को चार स्वीमिंग पूल बंद कराए गए थे।
एडीएम आशीष सिंह ने बताया कि जिले में मानक विहीन संचालित स्वीमिंग पूलों को बंद कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिला क्रीड़ाधिकारी नूर हसन, जिला युवा कल्याण अधिकारी संतोष कुमार ने जिले में संचालित स्वीमिंग पूलों की जांच की। जिसमें पाया गया कि इंदुईयागंज रोड पर अकबरपुर में स्वीमिंग पूल अनविया के नाम से संचालित है।
इसी प्रकार समधन लिलहा के नाम से स्वीमिंग पूल खेत में बना है। जिसके मालिक मोहम्मद युसुफ है। इसका संचालन अब्दुल रहमान करते हैं। आजाद नगर गुरसहायगंज में नवनिर्मित स्वीमिंग पूल को कामरान बनवा रहे हैं। इस जांच आख्या के आधार पर एसडीएम छिबरामऊ ने सभी को नोटिस जारी करते हुए बंद कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम तिर्वा ने अपना वाटर पार्क चंदियापुर, जिनि वाटर पार्क चंदियापुर, द्वारिका वाटर पार्क दौलीखाती, ब्लू स्काई वाटर पार्क बरुआहार को बंद कराए हैं। इन सभी स्विमिंग पूल मानक के अनुरूप नहीं बने पाए गए और न ही इनके पास कोई विशेषज्ञ कोच व लाइफ सेवर और सेफ्टी उपकरण मिले हैं।