फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After the partner was caught, cleaning workers surrounded the police station

Kannauj News: साथी के पकड़े जाने पर सफाई कर्मियों ने किया कोतवाली घेरी

Sat, 29 Jun 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 29 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
After the partner was caught, cleaning workers surrounded the police station
गुरसहायगंज। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों का नेतृत्व करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। कुछ ही देर बाद हिरासत में लिए गए युवक को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन



आर्यन ग्रुप के अधीन सफाई कार्य में लगे हुए करीब 100 कर्मचारियों ने 10 सूत्री मांगों को पूरा न होने पर गुरुवार से हड़ताल शुरू की थी। वार्ता में कोई नतीजा न निकलने पर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। शुक्रवार सुबह से ही तमाम सफाई कर्मचारी चौराहे पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने जब सफाई का काम शुरू किया तो हड़ताल करने वालों ने उनकी झाड़ू छीनकर उन्हें वापस कर दिया। जानकारी होने पर कस्बा चौकी प्रभारी रोबिन सिंह पुलिस बल के साथ चौराहे पर पहुंचे और हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की अगुवाई कर रहे शिव वाल्मीकि को हिरासत में लेते हुए कोतवाली ले गए। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सिर्फ नगर पालिका में प्रदर्शन करने की चेतावनी देकर पकड़े गए युवक को छोड़ दिया। ईओ ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता हुई और उनकी जायज मांगे मान ली गईं। इसके बाद उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed