{"_id":"5867f3ff4f1c1b7675eeeba0","slug":"after-the-death-of-the-student-organically-pickups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप से छात्र की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप से छात्र की मौत के बाद बवाल
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर और ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप ने शनिवार को छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिकप लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उधर मामले की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी तिर्वा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव निवासी इकबाल का सात वर्षीय पुत्र अनश स्कूल से घर आ रहा था। गांव के पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद पिकअप लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कब्जे में लिया। उधर, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा इंदरगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर घटना की सूचना उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार यादव को दी गई। सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जीटी रोड मिरगावां के निकट ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इससे वहां पर जाम लग गया। शुक्रवार की देर शाम गुरसहागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंहपुर से आलू लादकर कानपुर जा रहा ट्रक मिरगावां के निकट जीटी रोड पर ट्रैक्टर से जा भिड़ा। इससे ट्रैक्टर के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में सिंघपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक सुरजीत, आलू स्वामी धर्मेंद्र के अलावा फर्रुखाबाद जनपद के खुदागंज क्षेत्र के गांव शिला चौराहा निवासी ट्रक चालक रीपू घायल हो गए। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक व ट्रैक्टर के पुर्जों के अलावा आलू के बोरो को हटवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग एक घंटा जाम लगा रहा।