फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After pretending to cry, a meeting was arranged with the young man

मनोरंजन में दरोगा, रोने की एक्टिंग के बाद लगवाई उठक-बैठक दद

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
After pretending to cry, a meeting was arranged with the young man
फोटो 33- वीडियो में पंकज को हड़काते चौकी प्रभारी आनंद पांडेय
विज्ञापन

फोटो 34-वीडियो में चौकी प्रभारी के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता पंकज कुमार
रोने का नाटक कराने के बाद युवक से लगवाई उठा-बैठक
-तालग्राम थाना की अमोलर चौकी का सामने आया एक वीडियो
-एसपी ने एएसपी को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने निर्देश
अनिल कनौजिया
तालग्राम। अमोलर चौकी में चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए एक युवक को दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों ने डंडे के दम पर रोने का नाटक करने के लिए कहा। इसके बाद दरोगा ने एक सांस में सौ बार उठा बैठक लगवाई। चौकी का वीडियो एसपी के संज्ञान में आने पर एएसपी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है।
तालग्राम थाना क्षेत्र की अमोलर चौकी प्रभारी आनंद कुमार पांडेय ने चोरी की आशंका पर विधीपुर्वा निवासी पंकज कुमार को शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया था। वीडियो में सुबह आदर्श चौकी में अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चौकी प्रभारी कुर्सी पर बैठकर गाना सुन रहे है। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सामने खड़े पंकज से चौकी प्रभारी आनंद पांडेय डंडे दिखाते हुए नाचने के लिए कहते है। डंडा दिखाते हुए सिपाही और चौकी प्रभारी उससे रोकर दिखाने को बोल रहे है। डरा हुआ पंकज रोने की एक्टिंग करता है। इसके बाद उससे सौ बार उठा-बैठक कराई जा रही है। कुछ देर बाद पंकज थक जाता है। तो उसे दरोगा फिर धमकाते है। इसके बाद वह फिर शुरू हो जाता है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि वीडियो और पूरे मामले की जांच एएसपी डॉ अरविंद कुमार को सौंपी गई है। तीन दिन में मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
कुछ दिनों में शांत हो जाती जांच की आंच
कन्नौज। लापरवाह और गैरजिम्मेदार पुलिसकर्मियों की हकरतों से अक्सर महकमे की छवि धूमिल होती है। मामला प्रकाश में आने के बाद जांच शुरू होती है, लेकिन कुछ दिनों में ही जांच ठंडी हो जाती है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि नवरात्र को लेकर व्यस्तता है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed