{"_id":"21e80fc16b9725f44dd5ff35429a4f96","slug":"after-entering-sewer-lines-made-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन डालने के बाद नहीं बनाया मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन डालने के बाद नहीं बनाया मार्ग
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीरा क्षेत्र के डाक बंगला रोड पर पिछले माह कई
विज्ञापन
गलियों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। सीवर लाइन बिछने के बाद
से उन मार्गों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को आवागमन में काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम निर्माण खंड इकाई का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर रोड मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा। ज्ञात हो कि डाक बंगला क्षेत्र में जीएम गली सहित अन्य मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है। सीवर लाइन बिछने के बाद मेनहोल का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
इसके बावजूद उन मार्गों की मरम्मत का कार्य अभी शुरू नहीं कराया गया, जिससे दोपहिया, चौपहिया व पैदल लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिन स्थानों पर गड्ढे हैं, उनमें पानी भर जाने से लोगों के वाहन भी फंस रहे हैं।
उधर, निर्माण खंड इकाई के प्रबंधक भीमसेन चाहर का कहना है कि जिन मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य जारी है, उन मार्गों के मरम्मत का कार्य जानबूझकर लेट कराया जाता है। जिसका प्रमुख कारण है कि मरम्मत का कार्य यदि जल्द करा दिया जाएगा तो मिट्टी पूरी तरह से नहीं बैठ पाएगी।
मार्ग बनने के बाद जब उन मार्गों पर लोड वाहन निकलेंगे, तो रोड के धंसने का खतरा रहता है, जिससे मार्ग का मरम्मत देरी से कराया जाता है। कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछ चुकी हैं, वहां पर अब मिट्टी पूरी तरह से बैठ चुकी है। एक सप्ताह के अंदर सभी रोडों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।