फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Kannauj News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
छिबरामऊ। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने घर से कुछ ही दूरी पर खड़े शहतूत के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन



ग्राम सराय दायमगंज निवासी चंदन शाक्य (38) पुत्र जीतपाल रविवार की सुबह पांच बजे सब्जी लेने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति जाने की बात कहकर घर से निकले थे। चंदन के पुत्र दीपांशू व उत्तम सब्जी लेकर घर आ गए। कुछ देर बाद बेटों ने चंदन का शव घर के पास ही खड़े शहतूत के पेड़ से फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने आशंका व्यक्त की फंदा लगाने के बाद शहतूत की डाली टूटने से शव नीचे आकर गिरा होगा। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चंदन की पत्नी दो दिन पहले घर में रखे 15 हजार रुपये की नकदी समेत पुत्र वधू पायल के जेवरात समेटकर अपने जीजा के घर चली गई थी। शनिवार को घर लौटी थी, तभी चंदन का उससे विवाद हो गया। आरोप है कि जब परिजनों को आत्महत्या की जानकारी हुई उस समय भी घर पर नहीं थी। जब वह घर लौटी तो पुत्र दीपांशू को उसने धक्का मारकर भगा दिया। इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। परिजनों का आरोप है पत्नी से विवाद के बाद उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed