{"_id":"67d711ea91f2d24cb80a66f9","slug":"after-a-dispute-with-her-husband-the-woman-committed-suicide-by-consuming-poison-kannauj-news-c-214-1-knj1006-127073-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
कन्नौज। नाराज होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि पति से विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेजपुर्वा निवासी धीर सिंह की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी ने नाराज होकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर कोतवाल कपिल दुबे और चौकी प्रभारी ओम सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली, तो लोगों ने बताया कि पति से मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद उसने जहर खा लिया। पिंकी की शादी नौ साल पहले हुई थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।