{"_id":"6150b3b68ebc3edae039f532","slug":"after-24-hours-the-body-of-the-youth-was-found-at-tiju-nagla-ghat-kannauj-news-knp6546550170","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद मिला तिजू नगला घाट पर युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद मिला तिजू नगला घाट पर युवक का शव
विज्ञापन
After 24 hours, the body of the youth was found at Tiju Nagla Ghat.
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। ईशन नदी में डूबे युवक के शव को 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला। नदी से बाहर शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। वहीं मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीरभान नगला और मझपुर्वा के बीच ईशन नदी में शनिवार शाम भीकमपुर सानी गांव निवासी अलोक कुमार मां की मौत से छुब्ध होकर छलांग लगा दी। देर शाम बारिश के चलते तलाश शुरू नहीं की जा सकी।
रविवार शाम तक युवक की तलाश जारी रही। थाना पुलिस, निजी गोताखोर और बाढ़ राहत दल (एसडीआरएफ) 37 वीं वाहिनी पी.ए.सी कानपुर नगर की टीम युवक की तलाश करती रही। जबकि तहसीलदार छिबरामऊ अभिमन्यु, कानूनगो नरेद्र सिंह, लेखपाल अतुल प्रताप सिंह मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
तलाशी अभियान कूलमपुर, तिजू नगला, तेजनगला, खिरिया पुल ईशन नदी घाटों तक चलाया गया। शाम साढे छह बजे के करीब युवक का शव तिजू नगला घाट के समीप नदी में मिल गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि युवक का शव बरामद हो गया है। पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

After 24 hours, the body of the youth was found at Tiju Nagla Ghat.- फोटो : KANNAUJ