{"_id":"69da95c1bf5ab21177055404","slug":"after-10-years-all-the-machines-in-the-hospital-laundry-will-be-operational-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147445-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 10 साल बाद अस्पताल की लाॅन्ड्री में चलेंगी सभी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 10 साल बाद अस्पताल की लाॅन्ड्री में चलेंगी सभी मशीनें
विज्ञापन
छिबरामऊ। वर्ष 2016 में सौ शैया संयुक्त अस्पताल के शुभारंभ के साथ यहां अत्याधुनिक लाॅन्ड्री की स्थापना की गई थी पर मानव संपदा की उपलब्धता न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका था। हाल ही में शासन ने लाॅन्ड्रीके संचालन के लिए लखनऊ की कैंट स्टीम लाॅन्ड्री एंड ड्राई क्लीनर को टेंडर दिया है। शनिवार को इसके शुरू होते ही यहां मरीजों को नियमित धुली हुई साफ-सुथरी चादरें मिलेंगी।
ग्राम दिलू नगला स्थित सौ शैया संयुक्त अस्पताल की लांड्री में शासन से कंबल धुलाई के एक बड़ी मशीन, चार व तकिया कवर धुलाई के लिए तीन छोटी वाॅशिंग मशीन, एक बड़ी एवं एक छोटी ड्रायर (कपड़े सुखाने के लिए), एक बड़ी एवं दो छोटी मशीनें प्रेस के लिए उपलब्ध कराई गई थी। लाॅन्ड्री संचालन के लिए मानव संपदा उपलब्ध न कराए जाने के कारण इसका विधिवत संचालन शुरू नहीं कराया जा सका था। शुरुआती दौर से ही लाॅन्ड्री संचालन की जिम्मेदारी लांड्री सहायक धनदेवी संभाले हुए थीं। मशीनों के संचालन की सही जानकारी न होने के कारण चादरों की धुलाई के लिए छोटी मशीनों का ही प्रयोग किया जा रहा था।
सीएमएस डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से हाल ही में लखनऊ की कैंट स्टीम लाॅन्ड्री एंड ड्राई क्लीनर कंपनी का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने सालों से बंद पड़ी मशीनों की सर्विस करा ली है। केवल बड़े व भारी कपड़ों पर प्रेस करने वाली मशीन अभी शुरू नहीं हो पाई है। संचालन के लिए कंपनी की ओर से कर्मी उपलब्ध कराते ही इसे विधिवत शुरू करा दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही मरीजों को नियमित साफ-सुथरी और संक्रमण रहित चादरें उपलब्ध कराई जाएंगी।