{"_id":"63051ae35a90533fae2777c9","slug":"advocates-adamant-on-the-transfer-of-sdm-boycott-work-kannauj-news-knp714286948","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता, कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
तिर्वा। एसडीएम पर खराब कार्यशैली व अधिवक्ता के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ता अब एसडीएम के तबादले पर अड़ गए हैं। दूसरी ओर कामकाज ठप होने से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील में एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम गरिमा सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। बार एसोसिएशन ने एसडीएम न्यायालय का भी बहिष्कार कर विरोध जताया। इससे तहसील आने वाले वाद कारियों, किसानों व बैनामा कराने वाले व अन्य फरियादियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा, तब तक सभी अधिवक्ता एसडीएम न्यायालय समेत कोई भी कार्य नहीं करेंगे।
अधिवक्ताओं ने डीएम से मुलाकात
कन्नौज। तिर्वा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट आकर डीएम से भी मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर कई आरोप लगाकर हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
अधिवक्ता अपने हिसाब से आदेश कराना चाहते थे। कई मामलों में जांच के बाद ही कोई निर्णय होता है। बड़ी बात नहीं थी, लेकिन उसे तूल दिया जा रहा है।
गरिमा सिंह, एसडीएम