फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advocate assaulted the President of Bar Association

Kannauj News: अधिवक्ता ने की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मारपीट

Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Advocate assaulted the President of Bar Association
कन्नौज। अधिवक्ता द्वारा न्यायालय परिसर में हरा पेड़ काटकर बस्ता लगाने का विरोध करने पर बार अध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। गले में पहनी गई सोने की चेन भी गायब करने का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन कन्नौज के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि थाना इंदरगढ़ के बघेलेपुर्वा निवासी जितेंद्र यादव सत्र न्यायालय में अधिवक्ता हैं। न्यायालय परिसर में खड़े चंपा के पेड़ को काटकर जितेंद्र ने बस्ता लगा लिया। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। इसकी शिकायत जब जितेंद्र यादव से की तो गालीगलौज कर मारपीट पर उतारू हो गया।
विज्ञापन

गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मेरे गले में पहनी सोने की चेन भी गायब हो गई, जिससे डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद मुशीर अहमद, पीयूष मिश्रा, संजीव शुक्ला आदि अधिवक्ताओं ने उसे ललकारा तब जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed