फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advocate angry with the notice to remove the chamber

चेंबर हटाने के नोटिस से अधिवक्ता नाराज

Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Advocate angry with the notice to remove the chamber
वकीलों को संबोधित करते बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। छिबरामऊ के मुंसिफी परिसर के अंदर वकीलों के चेंबरों को हटाने का नोटिस मिलने के बाद से वकीलों में हड़कंप मच गया। विरोध के चलते बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों की बैठक बुलाकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को छिबरामऊ के बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्षों पुराने चेंबरों के हटाने का निर्णय सही नहीं है। सभी वकीलों से विचार विमर्श करने के बाद निर्णय लिया गया कि आठ सितंबर को डीएम राकेश कुमार मिश्र से प्रतिनिधि मंडल वार्ता करेगा। उन्हें सही स्थिति से अवगत कराया जाएगा। वार्ता के बाद निर्णय को सदन में रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार से सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अग्रिम कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन की पुन: बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव चंद्रजीत यादव के संचालन में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीम जमा खां, संदीप दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह राठौर, रामचंद्र यादव, राजीव सिंह राठौर, अभिषेक दुबे, राजकुमार सिंह, अनिल यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, सुशील पांडेय, रजनीश यादव, अंकुर मिश्रा, केटी मिश्रा, एसएमए रिजवी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed