{"_id":"6373d9a53ba8936f4a6bce9a","slug":"admit-extremely-malnourished-children-to-the-nutrition-ward-kannauj-news-knp7284996189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति कुपोषित बच्चों को पोषण वार्ड में कराएं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति कुपोषित बच्चों को पोषण वार्ड में कराएं भर्ती
विज्ञापन
फोटो 12- रायपुर आलमपुर में आयोजित बैठक में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्री। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आंगनबाड़ी कर्मचारी कुपोषित बच्चों की गंभीरता से निगरानी करें। अति कुपोषित बच्चों को तत्काल पोषण वार्ड में भर्ती कराएं। यह बात महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने ऑनलाइन आंगनबाड़ी कर्मचारियों से कही।
ग्राम पंचायत रायपुर आलमपुर पंचायत घर में ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कर्मचारियों की बैठक में राज्यमंत्री ने ऑनलाइन कार्यकत्रियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर देखभाल और समय पर उपचार न मिलने पर बच्चे अति कुपोषित हो जाते हैं। इससे अति कुपोषित बच्चों को खुद जिला अस्पताल व नजदीक के अस्पताल में पोषण वार्ड में आंगनबाड़ी कर्मचारी भर्ती कराएं।
इसमें सीडीपीओ पूजा सिंह ने कहा कि टीकाकरण कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिला को टीका लगाया जाए। डॉ. भानु प्रताप ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का डाटा प्रेषित करती रहें। इस मौके पर सुपरवाइजर संगीता देवी, कार्यकत्री दीपा देवी, कृष्णा देवी, उषा देवी, पुष्पलता, भुवनेश्वरी, संध्या, प्रेमलता, रामस्वरूप, दीपू कठेरिया और ओमकार यादव मौजूद रहे।