फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ADM,kannauj,kannauj news,kabja

मूल अभिलेखों से मिलान केे बाद कब्जा मुक्त होंगी सरकारी जमीनें

Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
ADM,kannauj,kannauj news,kabja
गांव के लोगों से जानकारी लेते एडीएम गजेंद्र सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। अभिलेखों में हेराफेरी कर फर्रुखाबाद रोड स्थित ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर भू माफिया ने कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी। शनिवार को एडीएम ने पुलिस व पीएसी के साथ मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मूल अभिलेखों से मिलान करवाकर सभी सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम गजेंद्र सिंह व एएसपी विनोद कुमार ने फ र्रुखाबाद रोड स्थित जमीनों का निरीक्षण किया। अफसरों ने आसपास के लोगों को बुलाकर कहा कि यह जमीन ग्राम समाज की है। अगर इस जमीन पर कोई भी कब्जे का प्रयास करता है अथवा अवैध निर्माण करवाता तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस व तहसील प्रशासन को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। नगर पालिका की सरकारी जमीन पर कब्जे के संबंध में कहा कि सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। मूल अभिलेखों से मिलान कराकर सभी जमीनों से कब्जे हटवाए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सीओ शिवकुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के साथ पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

लेखपाल ने दर्ज कराया था मुकदमा
छिबरामऊ देहात स्थित ग्राम समाज की करोड़ों रुपये की जमीन पर ग्राम दिलू नगला निवासी रमेश चंद्र पुत्र खुशीराम ने अपर आयुक्त कानपुर के यहां मुकदमा कराया था। रमेश चंद्र बनाम ग्रामसभा नाम से एक आदेश 19 मई 2016 को कराकर रमेश चंद्र ने जमीन को राजस्व रिकार्डों में 11 नवंबर 2020 को अपने नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद रमेश ने यह जमीन कई लोगों के नाम बिक्री कर दी। राजस्व अधिकारियों ने जानकारी होने पर जांच कराई। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल विजय कांत शुक्ला ने रमेश चंद्र सहित अवनीश, सुनील, अरुण कुमार, कौशल, संजय, देवेंद्र, अमरपाल, महेंद्र तथा अभय प्रताप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed