फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Adila, Sumaira, and Ananya secured the first position in the Mehendi competition

Kannauj News: मेहंदी में अदीला, सुमैरा और अनन्या को मिला प्रथम स्थान

Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Adila, Sumaira, and Ananya secured the first position in the Mehendi competition
कन्नौज। कानून गोयान स्थित गुरुकुल एकेडमी इंटर कॉलेज में सोमवार को मेहंदी एवं अनुपयोगी वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी में कनिष्ठ वर्ग में अदीला और वरिष्ठ वर्ग में सुमैरा और अनन्या ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा पांच से आठ तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नोबल हार्ट्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या वाणी गुप्ता एवं गुरुकुल एकेडमी की पूर्व अध्यापिका कांति श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल ने मेहंदी की सुंदरता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेता छात्राओं का चयन किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में अदीला ने प्रथम तथा वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आस्था एवं सामिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ की सुमैरा हसन एवं कक्षा 10 की अनन्या शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ की अविका वर्मा एवं कक्षा 10 की अदीबा फातिमा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। अदीबा रहीम एवं इशी जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी प्रतियोगिता में कक्षा 11-12 वर्ग में मोहम्मद समीर, कक्षा नौ-10 वर्ग में आदित्य, कक्षा सात-आठ वर्ग में आराध्य दीक्षित, कक्षा पांच-छह वर्ग में शिवाशीष त्रिपाठी तथा कक्षा तीन-चार वर्ग में अनमोल को उनकी आकर्षक एवं रचनात्मक राखियों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक नितीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या मोनिका श्रीवास्तव, नगर पालिका के एसबीएम प्रभारी पुरुषोत्तम कुशवाहा, अर्बन कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, आईईसी टीम से धर्मेंद्र, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed