फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ADG and IG checked the security

Kannauj News: एडीजी और आईजी ने सुरक्षा परखी सुरक्षा

Sat, 29 Mar 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
ADG and IG checked the security
कन्नौज। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर आलोक सिंह, डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार के साथ शहर की जामा मस्जिद में पहुंचे। उन्होंने इमाम से बात कर सौहार्द से ईद का त्योहार मनाने की बात कही। लाखन चौराहे पर व्यापारियों से बात कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

सभी लोगों से सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील की। शहर के क्षेमकली मंदिर सहित अन्य मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी की। नवरात्र पर मंदिरों के बाहर पुलिस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। सादे कपड़ों में भी महिला व पुरुष जवानों की तैनाती के आदेश दिए। त्योहार पर बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकाला जाए। शहर की बिजली पानी की सप्लाई के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी लाखन चौराहे पर पहुंचे। वहां नगर महामंत्री अभय कटियार, प्रदीप शर्मा, ने एडीजी व आईजी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। एडीजी ने व्यापारी नेताओं से पुलिस की कार्य प्रणाली की फीड बैक लिया। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी बात की। एसपी को सतर्कता बरतने और अराजकत्वों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed