फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ADC Madhaunagar becomes champion after defeating Nigoh.

Kannauj News: निगोह को हराकर एडीसी माधौनगर बना चैंपियन

Fri, 19 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
ADC Madhaunagar becomes champion after defeating Nigoh.
प्रेमपुर। मां आनंदी देवी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार काो खेले गए फाइनल मुकाबले में एडीसी माधौनगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निगोह की टीम को 15 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जीत के साथ ही खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में एडीसी माधौनगर के कप्तान आशू सैनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 12 ओवरों के मैच में 83 रन बनाए। इसमें संगम सक्सेना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में 31 रन बनाए। इसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान आशू सैनी ने भी दो छक्कों की मदद से 12 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी निगोह की टीम 11.1 ओवरों में 68 रनों पर सिमट गई। इसमें रोहित ने 12, रोहित द्वितीय ने 13 और विराज ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान आशू सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके। संगम सक्सेना ने भी दो विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले संगम सक्सेना को मैन ऑफ द मैच मिला। पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed