{"_id":"5e0109dc8ebc3e881e6a44c4","slug":"adachan-khatm-par-nahin-mil-sakee-pooree-tareeke-se-nijaat-kannauj-news-knp534036731","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़चन खत्म, पर नहीं मिल सकी पूरी तरीके से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़चन खत्म, पर नहीं मिल सकी पूरी तरीके से निजात
विज्ञापन
कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सफल परीक्षण के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर, इंजीनियर सहित अन्य लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। फर्रुखाबाद से कन्नौज तक इलेक्ट्रिक लाइन का परीक्षण सोमवार को सफल रहा। फर्रुखाबाद से कन्नौज तक 90 की स्पीड में इलेक्ट्रिक लाइन से इंजन को दौड़ाया गया। रास्ते में कहीं पर कोई दिक्कत नहीं आई। फर्रुखाबाद के समीप नेकपुर चौरासी के समीप पुल के नीचे से निकली लाइन में आ रही दिक्कत को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सका। पुल के अधिक नीचा होने के कारण यहां पर कोई विकल्प नहीं है। पुल के नीचे से कॉशन देकर 40 की स्पीड से ही ट्रेन गुजर सकेंगी।
इरकॉन के मैनेजर बीपी कांती, एंजलिक के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार तिवारी, इज्जतनगर मंडल के सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सतेंद्र सिंह, इंजीनियर जय सागर, निर्दोष बघेल, इंजीनियर रामआश्रय, साबर सिंह नेगी, प्रशांत बिंद व लोको चालक अवधेश कुमार, सहायक जीतराम रीना परीक्षण के तहत फर्रुखाबाद से कन्नौज तक लोको इंजन को 90 की स्पीड में कन्नौज रेलवे स्टेशन तक लेकर आए।
एंजलिक के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि सभी स्टेशनों पर ओएचई का परीक्षण किया गया। कहीं पर किसी तरह की दिक्कत नहीं मिली। फर्रुखाबाद से कल्यानपुर तक 25 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित है। फर्रुखाबाद के नेकपुर चौरासी पुल पर आ रही अड़चन को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सका है। पुल नीचा होने की वजह से यहां पर ट्रेनों के गुजरने पर कॉशन दिया जाएगा। यहां से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन गुजर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा है। मुख्य संरक्षा आयुक्त के ट्रायल के लिए रेलवे के माध्यम से रिपोर्ट भेजी जाएगी। तिथि तय होने पर मुख्य संरक्षा आयुक्त विशेष यान से ट्रायल लेंगे।