फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Activists demand government employee status

Kannauj News: सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिलाने की आशा कार्यकर्ताओं ने की मांग

Tue, 16 Dec 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Activists demand government employee status
कन्नौज। सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 25 हजार रुपये मानदेय दिलाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताएं सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। सीएमओ को दिए ज्ञापन में मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। सरकारी कर्मचारी घोषित न किए जाने तक 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। सरकारी अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं के बैठने व रात में आराम करने के लिए एक कक्ष दिया जाए। हाईस्कूल और इंटर उत्तीर्ण आशा कार्यकर्ताओं को विभागीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। आशा कार्यकर्ताओं को ईपीएफ की सुविधा दिए जाने की मांग की। इस दौरान जिलामंत्री विनीता यादव, प्रियंका यादव, मंगेश लता समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed