{"_id":"616c6e9639b1180c3a381e88","slug":"action-kannauj-news-knp6587758192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल रोको आंदोलन रोकने के लिए बना एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल रोको आंदोलन रोकने के लिए बना एक्शन प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को होने वाले रेल रोको आंदोलन को रोकने के लिए रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत रेलवे ट्रैक को 10 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों की जिम्मेदारी जिलास्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेटी अधिकार के साथ दी गई है। इनके साथ आरपीएफ और थाना पुलिस की टीमों को लगाया गया है। किसी भी स्थिति में ट्रेनों के परिचालन को प्रभावित न होने के निर्देश दिए गए है।
लखीमपुर कांड को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को जगह-जगह रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। इसको लेकर जिला और रेलवे प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी राकेेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने जिले की मानीमऊ रेलवे स्टेशन से मलिकपुर रेलवे स्टेशन तक करीब 10 सेक्टर में रेलवे ट्रैक को बांटा है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रुप में लगाया गया है। इसके साथ आरपीएफ और संबंधित थानों के अलावा रिजर्व पुलिस बल तैनात रहेगा। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व ट्रेनों के परिचलन को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रेल रोको आंदोलन को लेकर गुरसहायगंज और कानपुर की उत्तरीपूरा स्टेशन पर किसानों के बड़े प्रदर्शन की खुफिया विभाग से आरपीएफ को जानकारी मिली है। इससे इन स्टेशनों और इनके आसपास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। आरपीएफ थाना निरीक्षक ओपी मीना ने बताया कि उत्तरीपूरा स्टेशन पर टिकैत गुट के पदाधिकारी अचल अवस्थी के नेतृत्व में प्रदर्शन और ट्रेन रोकने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
रेल रोको आंदोलन रोकने के लिए गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों की तलाश में छापा मार कार्रवाई की। हिरासत और नजरबंद होने से बचने के लिए अधिकांश किसान नेता पहले से ही इधर-उधर हो गए। वहीं किसान नेताओं के कार्यालयों में रविवार शाम से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आंदोलन को लेकर खुफिया विभाग और पुलिस अधिकारियों ने सोशल साइट की भी निगरानी शुरू कर दी है।