{"_id":"6499d44cd06d31ac56075ae8","slug":"acting-principal-suspended-on-charges-of-forgery-kannauj-news-c-12-1-306936-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फर्जीवाड़े के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फर्जीवाड़े के आरोप में कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित
Mon, 26 Jun 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जीवाड़े के आरोप में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मढ़पुरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक ने निलंबित कर दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर वर्ष 2014 से लेकर 2020 तक फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालने व कॉलेज नहीं आने का आरोप लगा था। जिसको लेकर उच्च न्यायालय में एक रिट भी दायर की गई थी।
दरअसल, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राज्य सरकार सहायता प्राप्त अनुदानित है। यहां कार्यरत कैप्टन किशोर बाजपेई कार्यवाहक प्रधानचार्य के पद पर तैनात थे। फर्जीवाड़े के आरोप में विद्यालय प्रबंधक समिति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। जनवरी 2021 में शिखा अग्निहोत्री प्रबंधक चयनित की गई थी। उन्होंने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कराई तो सामने आया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने साल 2014 से लेकर 2020 तक फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकाला। इस दौरान वह विद्यालय भी नहीं आए। उपस्थिति रजिस्टर में किए गए हस्ताक्षरों की फॉरेंसिक जांच कराई गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ इंदरगढ़ थाना में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जिसमें फर्जी हस्ताक्षर होने की बात सामने आई। जिसके बाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है।