{"_id":"672faf7ad85126394e086534","slug":"accused-of-selling-a-woman-for-rs-50-thousand-kannauj-news-c-214-1-knj1005-120973-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला को 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला को 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। महिला को 50 हजार रुपये में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि खरीदने वाला उसे ट्रेन से दिल्ली ले गया था पर वह बच कर वापस आ गई।
गुरसहायगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति गुजरात में निजी व्यवसाय करते हैं। 21 अक्तूबर से पहले पति घर आया था। इस बार कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति गुजरात चले गए और काफी दिन तक पति से फोन पर बात नहीं हुई। इसकी जानकारी गांव की एक महिला को हो गई। महिला ने उसे एक युवक से मिलवाया। युवक की बातों में आकर वह उसके साथ चली गई। वह उसे ट्रेन से दिल्ली ले जा रहा था। रास्ते में युवक ने बताया कि तुम्हें 50 हजार रुपये में खरीदा है तो उसके होश उड़ गए। युवक के सो जाने पर वह एक स्टेशन पर ट्रेन से उतर गई। स्टेशन पर कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी। उनकी मदद से वह बालाजी धाम पहुंची। कई दिनों तक वहां पर रहने के बाद ससुराल पहुंची। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।