फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of murder of tent house operator, family members created jam

Kannauj News: टेंट हाउस संचालक की हत्या का आरोप, परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 22 Jan 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder of tent house operator, family members created jam
सकरावा। टेंट हाउस संचालक की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने दो मार्गों पर लगभग तीन घंटे तक जाम लगाया। परिजन पांच युवकों पर टेंट हाउस संचालक को बुलाकर रॉड से पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने हजांच करने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सकरावा थाना क्षेत्र के ग्राम मझूपुर निवासी टेंट हाउस संचालक ओमकार सिंह (26) पुत्र स्व. राघवेंद्र सिंह 16 जनवरी की देर शाम जसमेडी गांव के पास घायलावस्था में मिला था। परिजन गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली लेकर गए। वहां 19 जनवरी की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिजन उसके शव को गांव ले आए और ट्रॉली पर शव रखकर बंधा नगरिया परौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर सकरावा थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को बताया कि शनिवार रात ही उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट हाउस संचालक की पत्नी दीपा ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी की रात को पांच युवकों ने उसके पति को फोन कर बुलाया था और फिर लोहे की रार्ड से हमलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने जाम खोल दिया। कुछ देर बाद परिजनों को किसी ने समझा दिया कि पुलिस ने सिर्फ एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज की है। इस पर परिजन फिर से भड़क गए और दोपहर में सौरिख सकरावा मार्ग पर जाम लगा दिया।

दोबारा जाम लगाए जाने की सूचना पर एक प्लाटून पीएसी को बुला लिया गया। सकरावा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर इसका खुलासा किया जाएगा। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। परिजनों ने बताया कि ओमकार सिंह की परौर गांव में टेंट हाउस की दुकान है। उसकी शादी साल 2019 में दीपा के साथ हुई थी। उसके एक दो साल की बेटी भी है। ओमकार की मौत से उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed