{"_id":"67952ca1f3b0e350d6010478","slug":"accused-of-kidnapping-and-converting-wife-kannauj-news-c-214-1-knj1007-124612-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी का अपहरण कर धर्मांतरण कराने का आरोप
विज्ञापन
गुरसहायगंज। ट्रैक्टर चालक ने पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका अपहरण कर लिया। अब वह उसके साथ निकाह करना चाहता है। पीड़ित पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाल को जांच के आदेश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि ग्राम अलीपुर जलेसर निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक गांव में ट्रैक्टर चलाता था। बेटे से उसका संपर्क होने पर उसने उसे ट्रैक्टर सिखाने की बात कह कर उससे दोस्ती कर ली और धीरे-धीरे घर में आना-जाना हो गया। इस दौरान उसने लालच देकर इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही, जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसकी पत्नी को लालच देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका धर्मांतरण कराकर निकाह करने के उद्देश्य से उसका अपहरण कर ले गया।
पत्नी अपने साथ में एक लाख से अधिक की नकदी और जेवर भी ले गई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच गुरसहायगंज कोतवाल को सौंपी गई है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।