फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of cow slaughter nabbed in encounter

Kannauj News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा

Tue, 14 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of cow slaughter nabbed in encounter
फोटो :43: घायल आरोपी बड़का को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन

- हाईवे के बहापुर मोड़ पर पकड़ा गया, पैर में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के घमाइचमऊ गांव में गोकशी कांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बड़का को पुलिस ने सोमवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घमाइचमऊ गांव में गुरुवार रात खेत में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद मुख्य आरोपी बड़का की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार देर रात पाल चौराहा चौकी प्रभारी राजेश रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बहापुर गांव की ओर से आ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, वहीं एक अन्य फरार आरोपी रिजवान की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पंहुची कई थानों की पुलिस
मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीओ सिटी शिल्पा वर्मा, गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी और तालग्राम थानाध्यक्ष रंजना पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मामले में आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed