फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused breaking arm the pregnant lady

गर्भवती को पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप

Sat, 18 Apr 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 18 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused breaking arm the pregnant lady
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संदोहनपुरवा की महिला ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर सदर कोतवाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि कोतवाल ने घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटा। इससे उसका एक हाथ टूट गया।
विज्ञापन


संदोहनपुरवा गांव निवासी मालती देवी पत्नी रामतीर्थ ने एएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कुछ विरोधियों ने उसकी व उसके परिवार की झूठी शिकायत थाने में की। इस पर पुलिस ने उसके पति व जेठ के विरु फर्जी रिपोर्ट लिखकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


13 अप्रैल की रात 12:40 बजे सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव पुलिस फोर्स के साथ उसके घर में घुस आए। उन्होंने अभद्रता करते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर पीटकर दायां हाथ तोड़ दिया। घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद उसके परिवारीजन डरे सहमे व चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जांच कराकर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले से पुलिस महानिरीक्षक को भी लिखित रूप से अवगत कराया गया है। एएसपी सुभाष शाक्य ने छानबीन के बाद न्यायोचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उधर कोतवाली प्रभारी के अवकाश पर होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed