फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accusation of making the second one the head from the records of the first wife

Kannauj News: पहली पत्नी के अभिलेखों से दूसरी को प्रधान बनाने का आरोप

Mon, 05 Feb 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 05 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Accusation of making the second one the head from the records of the first wife
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम सभा मुड़िया में पहली पत्नी के अभिलेखों से दूसरी पत्नी को प्रधानी का चुनाव लड़ाकर प्रधान बनवाने की शिकायत निर्वाचन आयोग समेत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। इसकी जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन




ग्राम सभा विसमा निवासी दलगंज सिंह एडवोकेट ने बताया कि गांव के उदयवीर सिंह ने साल 1986 में कानपुर देहात के सबलपुर गांव निवासी ऊषा देवी के साथ हुई थी। साल 1997 में दोनों का वैवाहिक संबंध विच्छेद होने के बाद उदयवीर सिंह कानपुर नगर अंतर्गत गांव इटरा निवासी मीना देवी के साथ रहने लगा। आरोप है कि साल 2021 में हुए प्रधानी चुनाव में उदयवीर सिंह ने मीना देवी को ऊषा देवी के अभिलेखों पर फर्जी तरीके से चुनाव लड़ाया और प्रधान पद पर निर्वाचन होने के बाद प्रधानी कर रहीं हैं। दलगंजन सिंह ने निर्वाचन आयोग समेत डीएम, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी से शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन




एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के लिए नायब तहसीलदार व तालग्राम थाना पुलिस को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी बीडीओ एवं डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जिस महिला का प्रधान पद पर निर्वाचन हुआ, वही प्रधानी कर रहीं है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रंजिशन की जा रही है झूठी शिकायतें

प्रधान के पति उदयवीर सिंह ने बताया कि पहली पत्नी से तलाक होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दोनों के नाम एक ही हैं। चुनाव प्रक्रिया में जो अभिलेख लगाए गए है, वह पूरी तरह से सही है उनमें किसी तरह का हेरफेर नहीं किया गया है। जांच टीमों को साक्ष्य प्रस्तुत किए जा चुके हैं। पूर्व की रंजिशों के चलते झूठी शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed