फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accidents in the death of the innocent, many injured

हादसों में मासूम की मौत, कई घायल

Sat, 01 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 01 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accidents in the death of the innocent, many injured
death shimla

सड़ हादसों में शनिवार को मासूम की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। औरैया निवासी दंपति अपने सात माह के बेटे के साथ टेंपो से जा रहे थे। टेंपो पलटने से उसके नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बाइक ने पैदल जा रहे बालक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


औरैया जनपद के बेला थाना अंतर्गत बंडरियापुर गांव निवासी इरफान अपनी पत्नी रिजवाना और पुत्र हसन (सात माह) के साथ ठठिया के रूरा गांव में अपनी ससुराल आया था। शनिवार को वह पत्नी व बच्चे संग टेंपो से तिर्वा जा रहा था। अल्लाहगंज-गुरौली मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हसन (7 माह) मां की गोद से उछलकर टेंपो के नीचे गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार इरफान, रिजवाना, दाशिन, अनीता, पंकज मिश्रा, गिरिजा देवी आदि घायल हो गए। सभी घायलों को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
विज्ञापन


नजरापुर संवाददाता के अनुसार, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के नत्थापुरवा गांव निवासी अंटू (15) पुत्र कमलेश सविता शनिवार की दोपहर फगुहा भट्ठा गांव के सामने सड़क पार कर रहा था। कन्नौज से तिर्वा की ओर बाइक लेकर जा रहे तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के तारनपुरवा गांव निवासी बलवंत (18) व पीछे बैठे प्रहलाद (16) की बाइक से अंटू को टक्कर लग गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। सूचना पर चीता मोबाइल पुलिस ने तीनों घायलों को दो टेंपो से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर अंटू को कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed