फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accidents also occur due to bushes and broken railing of culvert.

Kannauj News: झाड़ियां और पुलिया की टूटी रेलिंग से भी हादसे

Fri, 08 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 08 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accidents also occur due to bushes and broken railing of culvert.
तालग्राम। परिवहन विभाग की ओर से किए जा रहे लाख प्रयासों के बावजूद इलाके में सड़कों पर सुरक्षित यातायात के मानक पूरे नहीं हो पा रहे हैं। अधिकांश ब्लैक स्पॉटों पर संकेतांक, रिफ्लेक्टर आदि लगवा दिए गए हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड नहीं लगे होने से कोहरे में हादसे हो सकते हैं। सड़क किनारे लगी झाड़ियां और पुलिया की टूटी रेलिंग कोहरे में हादसों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन



इंदरगढ़ से छिबरामऊ मार्ग पर भवानीसराय मोड़, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर, बमरौली, अतरौली मोड़ पर अधिक हादसे होते हैं। पुलिस-प्रशासन और परिवहन विभाग के प्रयासों से छिबरामऊ अंडर पर चेतावनी बोर्ड, ब्रेकर और सभी साइन बोर्ड लगवा दिए गए हैं। इससे यहां हादसों में कमी भी आई है, लेकिन अन्य जगहों पर अभी भी ब्रेकर नहीं बने हैं और न ही बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे सफेद पट्टी के पास बने रिफ्लेक्टर भी न लगे होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं। तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से वाहन उतरकर फर्रुखाबाद, जलालाबाद, शाहजहांपुर को इसी मार्ग से जाते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय पुलिया की रेलिंग टूटी है, जो कोहरे के दिनों में हादसों की संख्या बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोहरे में इन हादसों ने रुलाया
केस एक :
छिबरामऊ अंतपुर निवासी अश्वनी दुबे अपने भाई गगन के साथ 28 नवंबर को सुबह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी भवानीसराय मोड़ पर इंदरगढ़ की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें दोनों ही घायल हो गए थे। सीएचसी तालग्राम से मेडिकल काॅलेज तिर्वा रेफर किया गया था, जहां अश्वनी की मौत हो गई थी।


केस दो :

तिर्वा कोतवाली के अहेर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामपाल, अपने गांव के साथी नागेंद्र के साथ 29 जून को थाना तालग्राम के त्यौर गांव जा रहे थे। तालग्राम-छिबरामऊ अंडर पास के पास कार की टक्कर से घायल हो गए थे। पुलिस ने सीएचसी भेजा था, जहां दोनों की मौत हो गई थी।

--------------
फोटो :21: ट्रक का चालान करते यातायात प्रभारी आफाक खां। स्त्रोत : यातायात विभाग



एक्सप्रेसवे पर 47 वाहनों का लान



कन्नौज। यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि हरदोई मोड़ से लेकर जसोदा टोल प्लाजा तक खतरनाक ढंग से खड़े ट्रकों के चालान किए गए। ट्रक चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रभारी ने बताया कि 47 वाहनों के चालान किए गए हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवारियां बैठाकर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देते हुए सवारियां न बैठाकर चलने की सलाह दी गई। साथ ही ट्रैक्टरों की ट्राॅलियों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। पाल चौराहा पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले। जिसको कोतवाली में निरुद्ध कर दिया गया। प्रभारी ने बताया कि हरदोई मोड़ ओवर ब्रिज से पाल चौराहा की तरफ ब्रिज के ढाल पर आधे रोड पर एक प्राइवेट बस खड़ी मिली, जिसमें सवारियां बैठी थीं और कुछ सवारियां और बस चालक ढाबे पर चाय पी रहे थे, जहां पर बस खड़ी थी वह जगह बहुत खतरनाक थी, जिस पर बस चालक का चालान किया गया। आने वाले कोहरे के मौसम में दुर्घटनाएं रोकने के लिए एसपी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed