फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   accident

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 35 घायल

Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार भोर लगभग चार बजे दिल्ली से बिहार जा रही एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 35 यात्री घायल हुए। ज्यादा चोट लगे पांच यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार जा रही निजी बस का यह हादसा एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर चौकी के पास कट के करीब हुआ। यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई। सुबह कोहरा था, हालांकि कुछ यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व यूपीडा कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। तब तक चालक गायब हो चुका था। करीब 35 यात्रियों को चोटें लगी थीं।
विज्ञापन

गंभीर घायलों में बिहार के जनपद अररिया के छपनिया गांव निवासी धीरज (19), दरभंगा के जलवाडा गांव निवासी संजीत (18), अररिया के सहलागर गांव निवासी मुशब्बीर (18), बोची गांव निवासी रब्बानी (30), साकिल परवानपुर गांव निवासी तोहित (30) को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। एआरटीओ संजय झा व सीओ दीपक दुबे ने अन्य बस की व्यवस्था करवाकर कम घायल लोगों को उनके घर भेजा। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि उपचार के बाद सभी घायलों को उनके घर भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के पचोर चौकी के पास बस हादसा हुआ। चुटहिल व अन्य यात्री वाहन के लिए कई घंटे इधर-उधर भटकते रहे। बाद में एआरटीओ व सीओ ने आकर दूसरे वाहन से सभी यात्रियों को उनके घर भेजा।

हादसे के दौरान कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे में होने का आरोप भी लगाया। हालांकि हादसे के बाद चालक के गायब हो जाने से उसकी जांच नहीं कराई जा सकी। रात तक किसी भी यात्री ने इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है। इससे पुलिस यात्रियों के इस आरोप पर कुछ भी कहने से परहेज करती रही।

accident

accident- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed