{"_id":"5ddad6068ebc3e54bd18b44e","slug":"accident-kannauj-news-knp527784030","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, महिला की मौत
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ग्राम सरदापुर में एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।
क्षेत्र के सरदापुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे घरों में बंद बिजली के उपकरण स्वयं ही चालू हो गए। गांव की रुबी बेगम (45) पत्नी इसरार खां के घर में रखा कूलर चालू हो गया। रुबी जब कूलर का प्लग निकालने लगी तो उसको करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। गांव की पूर्व प्रधान रेशमा बेगम को भी करंट लगा, हालांकि वह बाल-बाल बच गई। गांव के बदरुल अली, रुकसाना बेगम, इकबाल अली, जहीर खान, तंजू, फैयाज, उर्मिला, चमन अली, इरशाद के घरों में उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर 25 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिसके ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर के पास में लगी डीपी भी जल गई। मामले की जानकारी पाकर एसआई अभिषेक शुक्ला व एसआई महेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रुबी वेगम के पति इसरार खां भूमिहीन हैं और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतका के पांच बेटे शहनवाज, साहिल, सरफराज, शाहरुख व आमिर हैं।