{"_id":"603d28a68ebc3ecbe1296be0","slug":"accident-kannauj-news-kannauj-news-knp6149798157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से दूध विक्रेता की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर घिलोई गांव के सामने दूध लेकर जा रहे युवक की साइकिल में पीछे से कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दूध विक्रेता को सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में और कंटेनर को कब्जे में ले लिया।
रामपुर निगोह निवासी हरिनाथ सिंह का पुत्र सुधीर कुमार (24) नगर में दूध बिक्री का काम करता था। वह सोमवार सुबह घिलोई से दूध इकट्ठा कर साइकिल से छिबरामऊ आ रहा था। घिलोई गांव के सामने बेवर की तरफ से आए कंटेनर ट्रक के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भीड़ से जीटी रोड पर जाम लग गया। आसपास के लोगों ने सौ शय्या अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक को हिरासत में लेकर पुलिस ने कंटेनर ट्रक को चौकी परिसर में खड़ा करवा दिया।
सुधीर की शादी सात साल पहले विनीता के साथ हुई थी। तीन पुत्रियां कशिका (6), रोशनी (5) और अंशिका (1) हैं। अंशिका बचपन से दिव्यांग है। पति की मौत की सूचना पर विनीता बेसुध होकर गिर पड़ीं। सुधीर के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। छोटा भाई अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है।